फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये वसूलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन हिरासत में

Fri, 29 Dec 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेते एसआई पवन पांडेय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से मनरेगा मजदूर संगठन के नाम से एक एनजीओ संचालित होने का झांसा देकर करीब एक सैकड़ा लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार दोपहर शहर के उत्सव गेस्ट हाउस में उस समय हंगामा मच गया जब एक कंपनी की ओर से ग्रामीणों को रोजगार दिलाए जाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। शक होने पर ग्रामीण अंचल की महिलाओं एवं अन्य लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। करीब आधा दर्जन लोगों ने कोतवाली में रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर के उत्सव गेस्ट हाउस में शुक्रवार को एक एनजीओ की ओर से ट्रेनिंग व रोजगार दिए जाने के नाम पर करीब आधा सैकड़ा लोगों से दो-दो सौ रुपये लिए गए। जिस पर लोगों ने अभी तक रोजगार न दिलाए जाने की बात कहकर हंगामा मचना शुरू कर दिया। लखनऊ से ट्रेनर के रूप में आए तीन लोगों ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार लोगों को रोजगार दिलाए जाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद संविदा के रूप में स्कूलों में शिक्षक के रूप में तैनाती कराई जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा मजदूर संगठन की ओर से उनके पांच से लेकर दस हजार रुपये फर्जी तरीके से वसूले गए हैं। जब उन्होंने रुपये मांगे तो रुपये नहीं दिए गए। सूचना पर पहुंचे ब्रहमनगर चौकी इंचार्ज पवन पांडेय ने लोगों से पूछताछ करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कोतवाली में आधा दर्जन लोगों ने तहरीर देकर रुपये दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें