फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 14 घायल

Wed, 03 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड इंडियन आयल तिराहे के पास ओवरलोड ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पीटकर हाइवे जाम करने का प्रयास किया। लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सोमवार रात कानपुर देहात के ग्राम रेमा निवासी रमेश तिवारी की पत्नी की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह करीब तीन ट्रैक्टर पर सवार होकर ग्रामीण शहर के शेरगढ़ घाट पर आ रहे थे। एक ट्रैक्टर हाइवे रोड इंडियन आयल तिराहे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।

इससे ट्राली पलट गई। हादसा होते देख मौजूद लोगों ने ट्राली में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दिनेशचंद्र (65) पुत्र महावीर, सुरेंद्र कुमार (55) पुत्र मूंगालाल, महेशचंद्र (50) पुत्र चंद्रिका प्रसाद, राम नरेश (42) पुत्र मिश्रीलाल, चंद्रशेखर (40) पुत्र मन्नीलाल, बलवीर (48) पुत्र सुखराम, अशोक कुमार (60) पुत्र मदनलाल, हरिश्चंद्र (35) पुत्र डालचंद्र, धीरेंद्र कुमार (42) पुत्र राज कुमार, राज कुमार (65) पुत्र विश्वनाथ, विनय कुमार (35) पुत्र कैलाश नाथ, बाबू कुशवाहा (55) पुत्र सुखलाल, रिंकू (38) पुत्र बाल गोविंद व जयनारायन (54) पुत्र भीखा निवासीगण रेमा जिला कानपुर देहात घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राज कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया तथा उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें