फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से रेप

Wed, 03 Feb 2016 12:17 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर कूड़ा फेंकने गई 16 वर्षीया किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने अपने तीन साथियों की मदद से दुष्कर्म किया। चारों किशोरी के घर के पास के सरसों के खेत में खींच ले गए। तीन साथी मेड़ के पास खड़े होकर पहरेदारी कर रहे थे। मुख्य आरोपी दलबीर ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी के जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाज घर तक पहुंची। मां जब तक मौके पर पहुंचती सभी आरोपी भाग निकले। किशोरी का पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत आईपीसी की कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए शाहजहांपुर भेजा गया है।  
विज्ञापन

आरोपी और पीड़ित एक ही बिरादरी के हैं। नामजद मुख्य आरोपी दलबीर कलान थाना क्षेत्र के नौगवां गांव का रहने वाला है। वह चार साल से यहां अपने मामा भूरे के पास रह रहा था। बेटी की चीखने की आवाज पर पहुंची मां बेटी को घर ले आई। इसके बाद दोपहर में पीड़ित किशोरी का पिता थाने पहुंचा और तहरीर दी। वाकया सुनते ही पूरा पुलिस तंत्र हरकत में आया। सीओ जलालाबाद आदेश त्यागी, अल्हागंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और हल्का एसआई राजबीर सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। पीड़ित, उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। गांव में आरोपियों के घरवालों से उनके रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर लेकर उसे सर्विलांस पर डाल दिया गया है। पीड़ित का मेडिकल होने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। एसपी बबलू कुमार ने पास्को एक्ट की सभी विधिक कार्रवाई पूरी कराने का निर्देश दिया है।

नाबालिग लड़की से रेप के मामले में नामजद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पास्को एक्ट के तहत पीड़ित किशोरी को महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख मेडिकल के लिए भेजा गया है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आदेश त्यागी, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें