फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ के घर से जेवर नगदी चोरी

Tue, 21 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला नवीन बस्ती में सोमवार की रात चोरों ने सर्राफ के घर का ताला तोड़कर कपडे़, सोने चांदी के आभूषण, 45 हजार रुपये सहित करीब तीन लाख का माल उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला नवीन बस्ती पेट्रोल पंप वाली गली में वीरेंद्र सिंह सर्राफ पुत्र दीनदयाल परिवार समेत रहते हैं। सोमवार को वे परिजनों के साथ रिश्तेदार की शादी में गए थे। किसी रिश्तेदार की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उनका पुत्र सोमवार की रात घर में ताला डालकर चला गया था।

मंगलवार की सुबह उनका पुत्र वापस आया तो देखा घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने देखा कि पीतल के बर्तन गायब थे। घर के सामान की छानबीन की तो पता चला कि सोने की जंजीर, झुमकी, अंगूठी, चांदी की पायलें, बिछिया, चांदी की दो मूर्तियां और 45 हजार भी सामान था।
विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें