फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी को 24 हजार रुपये की चपत

Tue, 31 Jan 2017 11:54 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
आपबीती बताते फौजी प्रह्लाद यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी की साइकिल से बैग पार कर दिया। बैग में 24 हजार रुपये थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भागने लगे। फौजी ने चिल्लाते हुए इनका पीछा किया।  बदमाश तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकले। पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन


 रामनगरिया निवासी रिटायर्ड फौजी प्रहलाद सिंह यादव पुत्र प्रभुदयाल मंगलवार को बैंक से 24 हजार रुपये निकालकर गांव जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे वह रुरुगंज पुलिस चौकी के पास ज्योति साइकिल सेंटर पर साइकिल में हवा भरने लगे। पहले से ही घात लगाए बाइक सवार दो युवक साइकिल में टंगा रुपयों भरा बैग लेकर भाग खड़े हुए। प्रह्लाद इनके पीछे दौड़ने लगे। तब तक बदमाश  बाइक तेजी से चलाते हुए भाग निकले।

दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने हुई घटना से लोग आक्रोशित हैं। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रुरुगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मनबीर सिंह का कहना है कि सूचना काफी देर से मिल सकी। वह बदमाशों की तलाश करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें