फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर दबंगों ने महिला को पीटा

Sat, 11 Feb 2017 11:17 PM IST
औरैया
विज्ञापन
एसपी को शिकायती पत्र देकर फरियाद करती पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 घर के सामने गंदा पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद की शिकायत पुलिस से करना महिला को भारी पड़ गया। दबंगों ने महिला और उसकी पुत्री पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने महिला व उसकी पुत्री को बचाया। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


  सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम बरू निवासी मिथलेश पत्नी शिव सिंह ने रोते हुए मारपीट के घावों को दिखाते हुए एसपी राम किशोर से न्याय की फरियाद की। मिथलेश ने बताया कि उसके मकान के सामने गांव के शिवम व बाबू पुत्रगण कैलाश बाबू गंदा पानी फेंकते हैं। इसका विरोध करने पर वह गाली गलौज करते हैं। 10 फरवरी को भी दबंगों ने मकान के सामने गंदा पानी फेंका। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस से की थी। शनिवार को भी इन लोगों ने मकान के सामने गंदा पानी फेंका। इसका विरोध करने पर यह गाली देने लगे।

इसके बाद बाबू और शिवम परिवार के राजू पुत्र मंशाराम पाल, रमाकांती पत्नी कैलाश के साथ धारदार हथियार लेकर आए। यह उसके साथ मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुनकर पुत्री किरन बचाने आई। इन लोगों ने उससे भी मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने बचाया। यह लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि इनकी दबंगई से परिवारीजन ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस से शिकायत करने पर दबंगों ने उसे व परिवारीजनों को धमकाया है। एसपी ने न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें