फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर ली विवाहिता की जान

Sun, 24 Jun 2018 11:40 PM IST
दहेज की खातिर ली विवाहिता की जान
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मायके से दो लाख रुपये और कार न  लाने पर पति समेत ससुराल वालों ने बहू को फांसी लगाकर मार डाला। बहन की मौत की सूचना पर पहुंचे भाई ने आरोपी बहनोई समेत ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

  बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव कुदरकोट प्रीती (25) उर्फ ज्योति पत्नी जितेंद्र सिंह का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की सूचना मिलने पर प्रीती के मायके थाना अजीतमल के गांव एमा पैगंबरपुर दी गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे प्रीति के भाई अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि पिता ने ज्योति का विवाह दिसंबर 2016 में किया था। शादी के कुछ ही महीने बाद से ही ज्योति को ससुराल में दो लाख रुपये और कार के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बारे में दोनों परिवारों में कई बार समझौता हुआ। इसके बाद भी ससुराल में प्रीति की प्रताड़ना कम नहीं हुई। अजय ने आरोप लगाया कि बहनोई जितेंद्र सिंह, ससुर साधौ सिंह, सास ऊषा देवी, देवर सतेंद्र, ननद सुमन ने मिलकर उसकी बहन को फांसी लगाकर हत्या कर दी। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ बिधूना ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें