फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लिए गांजा तस्करी के आरोपी

Fri, 30 Sep 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
तस्करी के ये तरीके देखकर हैरान होंगे आप - फोटो : telegraph.co.uk
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के गिरोह का खुलासा करने के लिए 45 किलो गांजे के साथ पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। तस्करी के तार कई जिलों के अलावा कानपुर से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


बीती 27 सितम्बर को अजीतमल कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने पुलिस को देखकर भाग रही कार को सराय अमिलिया ओवरब्रिज के पास से पकड़ा था। कार से 45 किलो गांजा लेकर जा रहे दो आरोपियों बृजेश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्वालरा थाना गवाहना अलीगढ़ तथा विनोद उर्फ  प्रमोद पुत्र शंकरपाल सिंह निवासी लोधा थाना अलीगढ़ को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए गांजे की कीमत सात लाख से अधिक आंकी गई थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे गैंग का खुलासा करना चाहती है।

इसके लिए पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बांदा, अलीगढ़, कानपुर आदि जगहों पर गांजा तस्करी के ठिकाने बताए हैं। जल्द ही पुलिस इन ठिकानों पर छापेमारी करके गांजा तस्करी के गिरोह का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें