पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग- अलग स्थानों से पुलिस ने वाहन चोर गैंग के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ कारें, दो ट्रैक्टर व कई बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस की दबिश में गैंग की एक महिला सहित छह लोग भाग निकले। पकड़े गए चोरों के खिलाफ इटावा, औरैया व कानपुर देहात में दर्जनभर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि पक़ड़े गए चोर अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग से जुडे हैं।
स्वाट व एरवाकटरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एरवाकटरा क्षेत्र के कस्बा उमरैन सुतयानी मोड़ पर सेंट्रो कार से आए लोगों को रुकने का इशारा किया। इस पर कार सवारों ने फायर झोंक दिए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कार को रोक लिया। पुलिस का दावा है कि कार सवार पांच लोगों को धर दबोचा गया। जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे। इनके पास से चोरी की सेंट्रो कार व बाइक बरामद हुई। पकड़े गए लोगोें ने अपन परिचय इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के बेटियापुर निवासी सौरभ यादव उर्फ बाबा, नगला बेदी निवासी मोहित यादव, नगला गोपचिन निवासी अवनीश यादव, फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी सर्वेश कुमार, इसी जिले के मड़ाई निवासी अरुण यादव उर्फ अन्ना बताए।
इनकी निशानदेही पर सफेद रंग की स्कार्पियो, काले रंग की सफारी गाड़ी व चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद हुई है। ये वाहन विमला देवी एवं गिरफ्तार अवनीश के घर से बरामद की गईं। विमला फरार है। उधर अजीतपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिजली घर से रजपुरा गांव के लिए जाने वाले मार्ग पर चार वाहनों की तलाशी ली। पुलिस ने मौके से नसीम खान उर्फ नाटी निवासी इस्लाम नगर बाबरपुर अजीतमल, मोनू खान निवासी मोहल्ला नवीन नगर बाबरपुर, मुकेश कुमार निवासी हजारीपुर, दीपक कुमार निवासी मोहल्ला सिद्धार्थ नगर बाबरपुर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चार ईको कार, एक अल्टो व एक वैगनआर कार बरामद की है। मामले में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 17 लाख रुपये कीमत की छह कारें बरामद हुई हैं।र जेल जा चुका है। उसके पास से एक मास्टर चाबी भी मिली है।