फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनाम करने के लिए बनाया फेक एकाउंट

Fri, 18 Nov 2016 10:37 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन
एटा जिले के कासगंज से इंजीनियरिंग कर रही क्षेत्र के एक गांव की छात्रा की फेसबुक पर फेक एकाउंट बनाकर उसे बदनाम किया जा रहा है। छात्रा की बहन ने कल्याणपुर कानपुर निवासी एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कासगंज एटा में पालीटेक्नीक कर रही है। छात्रा की बड़ी बहन ने एसपी को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उसकी बहन इंजीनियरिंग की छात्रा है। कुछ युवाओं ने उसकी बहन को बदनाम करने के लिए फर्जी फेसबुक एकाउंट बना दिया है। ट्विटर पर भी फर्जी अकाउंट बनाया है। छात्रा को पहचानने वाले कई लोगों को उसका फ्रेंड बना रखा है। यह सब छात्रा को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। छात्रा की बहन के अनुसार ट्विटर पर एक तथा फेसबुक पर तीन फर्जी एकाउंट चल रहे हैं।

परिजनों ने एकाउंट बनाने वाले से विरोध जताया तो उसने छात्रा को बदनाम करने की धमकी दी। छात्रा की बहन का कहना है कि अकाउंट बनाने वाले का नाम बोबी झा निवासी आवास विकास कालोनी कल्यानपुर कानपुर पता चला है। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर दिबियापुर थाने में एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें