तेलिया कला के पूर्वांचल बैंक से किसान को मिला बंद नोट।
- फोटो : अमर उजाला
मईल। रकम निकालने गए किसान को एक बैंककर्मी ने बंद हुई 500 की नोट थमा दी। किसान ने बैंक मैनेजर से शिकायत की तो वे धौंस देकर भगा दिया। किसान जहां परेशान है, वहीं बैंककर्मियों के इस कारनामे की चर्चा है। तेलिया कला गांव निवासी सूर्यपाल सिंह का अकाउंट गांव के पूर्वांचल बैंक में है। वह रबी की बुआई के लिए कई दिनों से बैंक का चक्कर काट रहा था।
शुक्रवार को कई घंटों से रुपये के लिए कतार में खड़ा था। एक बजे दिन में कैश आने की बात बैंक मैनेजर ने कही। एक बजे तक कैश नहीं आया तो सूर्यपाल दुबारा बैंक मैनेजर के पास गया। किसान का विड्राल लेकर शाखा प्रबंधक इनके मांग के अनुसार सात हजार रुपये दे दिया। इसमें सभी नोट 500 का था। किसान ने नोट बंद होने का हवाला देते हुए इसका विरोध किया।
आरोप है कि बैंक मैनेजर ने किसान की एक नहीं सुनी और कार्रवाई कराने की बात कहते हुए भगा दिया। बैंककर्मियों के इस हरकत से किसान परेशान है। इस बाबत शाखा प्रबंधक जहांगीर ने बताया कि किसान खाद बीज खरीदने की बात कहते हुए खुद बंद नोट की मांग की। जबरन उसे नहीं दिया गया, उसका आरोप गलत हैै।