फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा पटरी पर पड़ा मिला अधेड़ का शव

Sun, 04 Nov 2018 11:51 PM IST
बंबा पटरी पर पड़ा मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करती - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कखावतू बंबा की पटरी पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि युवक समाज कल्याण विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी था।  युवक नशे का लती बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर हकीकत का पता चलेगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कखावतू बंबा की पटरी पर एक शव के पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला सीओ सिटी श्यौदान सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरी जांच-पड़ताल की। मृतक की जेब में मिले कागजों के आधार पर अवधेश सिंह चौहान (40) पुत्र रामरूप सिंह के रूप मेें उसकी शिनाख्त हो सकी। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। भोगांव जिला मैनपुरी का मूूल निवासी है, औरैया में नरायनपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। शराब का लती होने के चलते वह अक्सर कार्यालय से भी गायब रहता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे से वह घर से गायब था। वापस न आने पर उसकी खोजबीन भी की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका था। सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार से कोई बाहरी चोट के निशान प्रतीत नहीं हो रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर हकीकत की जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें