फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर लगने से असंतुलित हुआ चालक ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिचौली के पास बुधवार की सुबह गिट्टी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। चालक व क्लीनर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने तत्काल यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह ट्रक चालक बिजिनेश (27) पुत्र रमन व साथी हेल्पर मंजीत (43) पुत्र रामनरायण निवासी तकीपुर मुहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) झांसी से गिट्टी लादकर गुरसहायगंज जा रहा था। दिबियापुर रोड स्थित ग्राम चिचौली के पास सेंगुर नदी पुल के नजदीक एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसको पत्थर फेंक कर मारा। अस्पताल में भर्ती चालक बिजिनेश ने बताया कि पत्थर लगते ही वह संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा।

यूपी 100 पुलिस ने दोनों को ट्रक से निकाल कर सौ शैय्या अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया। मौके पर किसी के न रहने पर कुछ युवकों ने ट्रक का सामान पार कर दिया। हालांकि युवकों को ट्रक में घुसे देख ग्रामीणों ने उन्हें ललकारा तो वे वहां से भाग निकले। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवारों द्वारा पत्थर मारने की बात गलत है। चालक नशे में था। इस पर उसने ट्रक को खड्ड में पलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बाइक सवारों द्वारा पत्थर मारकर ट्रक को रोकने के दौरान हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें