फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक रोककर ट्रक चालक से मारपीट, रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। ट्रक चालक को नदी पुल के पास पांच बदमाशों ने रोककर मारापीटा और रुपये छीन लिए। चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने चालक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन



एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर निवासी संजय सिंह पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि वह अपने ट्रक से बुधवार को सुबह मौरंग भरकर बिधूना गया था। नदी पुल पर पांच लोगों ने ट्रक रोका और गालीगलौज करने लगे। मना किया तो मारापीटा और रुपये छीनकर भाग गए। हालांकि वह यही नहीं बता पाया कि कितने रुपये लूटे गए। चालक ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नदी पुल के पास से घटना की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पुलिस ने जांच की तो मामला मारपीट का निकला। रुपये छीनने की बात गलत है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस मान रही मारपीट की घटना, रिपोर्ट दर्ज नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें