फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, पिता-पुत्र गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, पिता-पुत्र गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जमीन पर कब्जे को लेकर एक परिवार के दो पक्षों के बीच लाठियां चटकीं। जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता पुत्र की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के मछरिहा गांव निवासी मुन्ना यादव पुत्र बुत्ता ने बताया कि उसकी भूमि पर परिवार के ही रज्जू व बउआ पुत्रगण चुनवाद जबरन कब्जा कर ईंट लगा रहे थे। मना करने पहुंचा तो दोनों ने पीटना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी शांति व पुत्र रज्जन बचाने पहुंचे तो आरोपियों की ओर से रनिया व नवदिया ने भी मिलकर सभी को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के दौरान अन्य ग्रामीणों के आने पर उनकी जान बची। ग्रामीणों ने घायल दंपति व उनके पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पिता पुत्र को प्रयागराज रेफर कर दिया। शिवरामपुर चौकी प्रभारी रामसिंह ने बताया कि आरोपी चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें