छत पर खेल रहा मासूम नीचे गिरा, रेफर
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी तुलाराम का मासूम पुत्र बेबी (5) बुधवार की शाम छत पर खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते वह छत के किनारे पहुंच गया। जहां छत के किनारे दीवार न होने के कारण वह सीधे नीचे आंगन में आ गिरा। मासूम को गिरते देख पूरे घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मासूम को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया।
------------------
फोटो12एयूआरपी 13- पिटाई से घायल मूंगालाल
जुआरी ने युवक को पीटा
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर निवासी मूंगालाल पुत्र मोतीलाल को गांव के ही कुुछ युवकों ने ईट मारकर घायल कर दिया। मूंगालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसका पुत्र मोनू (9) गांव में कहीं निकल गया था। उसको तलाशने के लिए वो गांव में निकला था। जैसे ही वो प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा कि तभी वहां जुआरियों को देखकर उसने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। इससे जुआ खेल रहे सभी जुआरी मौके से भाग गए। इससे नाराज होकर छोटू ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।