अमर उजाला ब्यूरो
कालपी (जालौन)। गल्ला मंडी में दलहन क्रय केंद्र पर मसूर बेचने आए किसान की चार बोरा मसूर स्कार्पियो सवार चुरा ले गए। भुक्तभोगी किसान ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
किसान पवन यादव निवासी निपनिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नगर की गल्ला मंडी में संचालित पीसीएफ के दलहन केंद्र पर मसूर बेचने आया था। रात में मसूर से लदी ट्रैक्टर ट्राली केंद्र पर खड़ी थी। किसी समय स्कार्पियो सवार वहां आए और ट्राली से चार बोरा मसूर चुराकर भाग गए। उसने बोरों की गिनती की तो चोरी की जानकारी हुई।
किसान ने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से पूछा तो किसानों ने बताया कि रूरा गांव के स्कार्पियो सवार लोग रात में मसूर के बोरे ले गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कोर्पियो सवार युवकों की तलाश की जा रही है।
-भुक्तभोगी किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दी