अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर ( औरैया )। गत 3 सितंबर को जिला मुख्यालय के समीप स्थित ककोर कस्बा में एक मकान पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने धावा बोलकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लगी थी। एक अन्य के सिर में गंभीर चोट आई थीं।
3 सितंबर को सुभाष यादव पुत्र हरनाम सिंह निवासी ऊमरसाना हाल मुकाम ककोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह तकरीबन 11 बजे अपने पुत्र कृष्ण पाल सिंह के साथ ककोर स्थित आवास पर था। उनसे मिलने के लिये प्रदीप कुमार पाल व उनके पिता अशोक कुमार निवासी ब्रह्मनगर औरैया मिलने आए थे। इसी दौरान तिलक सिंह यादव, चीनी यादव निवासीगण मुगरिहा थाना सहायल, टीटू यादव निवासी ककुरिया, मामू यादव निवासी ककुरिया , शैलेश बाथम निवासी सैनिक नगर दिबियापुर, मंजुल कुशवाहा निवासी लखनपुर दिबियापुर अपने करीब डेढ़ दर्जन साथियों के साथ हाथों में पिस्टल हाकी व डंडे लेकर आए और आते ही अंधाधुंध फायरिंग व मारपीट करने लगे। एक गोली प्रदीप पाल के पैर में लगी थी।
जबकि उनके पिता अशोक के सिर में गंभीर चोटें आईं। इस मामले में एक आरोपी मंजुल कुशवाहा निवासी लखनपुर को एनटीपीसी चौकी इंचार्ज विश्वप्रकाश ने रेलवे स्टेशन फफूंद से सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
-पुरानी रंजिश में फायरिंग करके घायल करने में एक गिरफ्तार
-आधा दर्जन ज्ञात सहित डेढ़ दर्जन आरोपियों पर हुई थी रिपोर्ट