फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर लिफ्ट देकर नेत्रहीन वृद्ध से लूटे 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक नेत्रहीन वृद्ध को शिकार बना लिया। बदमाश उसे बाइक पर बैठा कर 46 हजार रुपये छीन ले गए। वृद्ध कोंच एक रिश्तेदारी में आया था और गांव जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदारी निवासी लक्ष्मीदास नेत्रहीन है। सोमवार को वह अपनी देवगांव स्थित रिश्तेदारी से लौट कर कोंच आया था और यहां से अपने घर कुदारी जाने के लिए जल संस्थान कार्यालय के नीचे पानी की टंकी के पास वाहन का इंतजार कर रहा था।

इसी बीच बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और उससे पूछा कि बाबा कहां जाना है। वृद्ध ने बताया कि उसे कुदारी जाना है। इस पर बाइक सवारों ने उससे कहा कि वे लोग भी कुदारी के हैं और गांव जा रहे हैं। इतना कह कर उन्होंने वृद्ध को बाइक पर बीच में बिठा लिया।
विज्ञापन


थोड़ा आगे जाने के बाद उन दोनों बाइक सवारों ने लक्ष्मीदास से कहा कि अब उन्हें कुछ काम निकल आया है और वे गांव नहीं जाएंगे। उसे बाइक से उतारते हुए बदमाशों ने उसकी जेब में पड़े 46 हजार रुपये छीन लिए और वहां से भाग निकले। वह तुरंत किसी तरह कोतवाली पहुंचा और अपने साथ हुई लूट की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव जाने के लिए सड़क किनारे कर रहा था वाहन का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें