फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के मामले को डीएम ने लिया संज्ञान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला पशु चिकित्सालय परिसर स्थित लैब में पशु चिकित्सकों द्वारा बुधवार को की गई दावत के वायरल वीडियो के मामले को डीएम ने संज्ञान में ले लिया है। इस प्रकरण में उन्होंने एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर जांच पड़ताल की साथ ही लैब को सील कर दिया है।
विज्ञापन



बुधवार को सोशल मीडिया पर जिला पशु चिकित्सालय स्थित लैब में पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा कथित रूप से शराब-मुर्गा खाने की दावत का वीडियो वायरल हुआ था। डीएम अभिषेक सिंह ने प्रकरण की जांच कराने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला को जांच अधिकारी नामित किया है और तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। एसडीएम ने गुरुवार को जिला पशु चिकित्सालय पहुंचकर जांच पड़ताल की। चिकित्साधिकारियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच करने के दौरान परिसर में बीयर की खाली कैन मिली है। लैब को सील कर दिया गया है। अभी जांच जारी है। जांच पूरी होते ही डीएम को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


-वीडियो वायरल होने के मामले को डीएम ने लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें