फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद भी नहीं हो सकी आरोपियों की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
जलोखर प्रधान को गोली मारने के मामले में पुलिस अभी तक चारों में से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया भी है।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैरोपुर के पास 30 जुलाई को जलोखर प्रधान धीरेंद्र कुमार कठेरिया पर गोली मारकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रधान ने इस मामले में नवीन तिवारी, गौतम कठेरिया व दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रधान संघ ने भी एसपी से मुलाकात की थी। घटना के आठ दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने एक दिन पहले एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इधर, कोतवाली प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि प्रधान गोलीकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


- कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को लिया हिरासत में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें