फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी कर ले जाते सीसीटीवी में कैद हुए बाइक चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रविवार को नगर के विमल द्वार के पास दुर्गानगर से दो बाइक चोरों ने बाइक चोरी कर ली। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपी कैद हो गए। पुलिस इनकी तलाश में लग गई है।
विज्ञापन



श्याम जायसवाल पुत्र महावीर प्रसाद जायसवाल निवासी दुर्गानगर दिबियापुर ने तहरीर देकर बताया कि वह दोपहर के करीब सवा तीन बजे घर पर आए थे। घर के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर चले गए। खाना खाने के बाद जब वह बाहर निकले तो बाइक गायब थी। घटना के बाद आसपास कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। एक जगह मिले फुटेज में देखा कि दो युवक उनकी बाइक को लेकर फफूंद की ओर भाग गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं। इसके आधार पर पुलिस बाइक चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


शनिवार को तड़के ग्राम दखलीपुर के मजरा लुखरपुरा में एक घर के दरवाजे पर बंधे दो बकरा और दो बकरियां चोरी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चंद्रभूषण राजपूत निवासी लुखरपुरा के अनुसार उसके घर के दरवाजे पर दो बकरे और दो बकरियां बंधीं थीं। शनिवार को सुबह चोर उन्हे खोल ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें