फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन विभागों में कामकाज बाधित, भटक रहे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सामूहिक विवाह योजना में लोहे की बिछिया के मामले में समाज कल्याण अधिकारी के निलंबन होने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित हो रहा है। वह अकेले आठ विभागों की जिम्मेदारी उठा रहे थे। इससे इन सरकारी कार्यालयों की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है।
गौरतलब है कि जनवरी माह में शहर के भारतीय विद्यालय में सामूहिक विवाह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। जिसमें नवविवाहिताओं को चांदी की तौड़िया व बिछिया वितरित की गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही नवविवाहिताओं ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मिली तौड़िया व बिछिया लोहे की बताई गई थीं। इस घटना से जिला प्रशासन भी हिल गया था। इस पर दूसरे दिन कार्यादायी संस्था के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन दूसरे दिन शासन ने इस मामले में जांच होने तक समाजकल्याण अधिकारी को निलंबित कर दिया। समाजकल्याण अधिकारी विनीत तिवारी के बाद इस विभाग के अतिरिक्त सात और विभागों का प्रभार देख रहे थे। ऐेसे में इन कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। हालांकि समाजकल्याण विभाग में पहले से ही अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। समाज कल्याण विभाग में पिछली एक जनवरी 2016 से एक भी वृद्धा पेंशन नहीं बन सकी हैं। 9208 वृद्धावास्था के आवेदन लंबित पड़े हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ऑन-लाइन की प्रक्रिया जटिल होने, आए दिन सर्वर डाउन रहने, एसडीएम कार्यालय स्तर, लेखपाल स्तर, सचिव स्तर, बीडीओ के स्तर पर यह आवेदन लंबित पड़े हैं। विभाग में स्टाफ की भी कमी एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। कमोवेश यही स्थिति जिला प्रोबेशन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, जिला बचत अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक विभाग की भी है। मार्च का महीना होने से समस्या और अधिक जटिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को जिला बचत व जिला युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शेष विभागों पर भी जल्द ही अतिरिक्त जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारी को सौंप दी जाएगी।

- आधा दर्जन विभागों में कामकाज बाधित, भटक रहे फरियादी
- लोहे के बिछिया दिए जाने के मामले में निलंबित चल रहे प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें