बिधूना(औरैया)। किशनी-बिधूना मार्ग पर मंगलवार को रठगांव निवासी अतर सिंह व उनके पुत्र मोहित की ट्रक से हुई मौत के हंगामे में जख्मी सिपाहियोें के मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, मृतक के चचेरे भाई ने ट्रक अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को किशनी-बिधूना मार्ग पर मंगलवार को ट्रक ने पित्र-पुत्र को रौंद दिया था। जिसके बाद गांव वालों ने जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पीआरबी के उपर ग्रामीणों ने पत्थर बाजी करके गाड़ी पलट दी थी। जिससे पीआरबी पर सवार एचसीपी रामसेवक, सिपाही पदम नरायण, चालक सुधीर गाड़ी में दबने से घायल हो गये थे।
जिन्हें कोतवाली पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी करने व सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें अवेश,पप्पू निवासीगण साहसपुर, कन्हैया शाक्य, शनि चौहान, बदन सिंह, रामू सेंगर, पप्पू, रमजान, लल्लू निवासीगण रठगंाव व 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस पत्थरबाजी करने व गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने वाले युवकों की तलाश में जुटी है।