औरैया। दिबियापुर थाना पुलिस ने कई माह से फरार चल रहे धारा 420, 406 के आरोपी फफूंद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार अग्निहोत्री उर्फ कुक्कु पुत्र बालेश्वर दयाल निवासी कायस खां फफूंद को गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर थाने ले आए।
शुक्रवार की सुबह लिखापढ़ी कर उनको जेल भेज दिया है। इस संबंध में दिबियापुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया की उनके खिलाफ सीजेएम कोर्ट से धारा 420, 406 का वारंट था। वह कई माह से फरार चल रहे थे और उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
-कई माह से फरार चल रहे थे धारा 420, 406 के आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो