अजीतमल/अटसू (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान लूट करने वाले बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने उससे लूट के बारह सौ रुपये बरामद किए हैं। बदमाश का दूसरा साथी पुलिस की पकड़ से दूर है।
इटावा जनपद के बिठौली थाना के नीमरी निवासी पातीराम निषाद पुत्र राम प्रसाद फीरोजाबाद में मजदूरी करता है। वह दिवाली के त्योहार पर 6 नवंबर को भीखेपुर होते हुए अपने घर जा रहा था। भीखेपुर नहर के पास संजीव पुत्र राजेंद्र और सन्नी बाबू पुत्र राम प्रकाश निवासी रतनीपुर थाना अजीतमल ने लाइसेंसी राइफल से धमकाकर तीन हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार को मुरादगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, मनीष शर्मा और स्वाट टीम प्रभारी शीलेंद्र कुमार, हमराही अनिल कुमार, लोकेंद्र कुमार, भरत सिंह, हिमांशु, प्रवेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सन्नी बाबू पुत्र राम प्रकाश दोहरे निवासी रतनीपुर थाना अजीतमल को भीखेपुर ओवरब्रिज के पास से दबोच लिया। उसके पास से लूट में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल, बाइक और लूट के 1200 रुपये बरामद किए गए। दूसरा आरोपी संजीव पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस ने बदमाश को राइफल के साथ पकड़ा