फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से 50 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। बैंक अधिकारी बनकर महिला से उसके एटीएम का पासवर्ड पूछकर 50 हजार रुपये की खरीदारी कर ली गई। मोबाइल पर खरीदारी कर रुपये निकलने का मैसेज आने पर महिला दंग रह गई। पीड़ित महिला ने खाता बंद कराकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बा एट के नवीन गल्ला मंडी निवासी रेखा गुप्ता पत्नी राजकिशोर का कस्बे की बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने खाता बंद होने की बात कहकर रेखा से उसके एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया।

पासवर्ड बताने के कुछ ही देर बाद रेखा के मोबाइल पर चार बार में खरीदारी किए जाने के मैसेज के साथ 50 हजार की निकासी हो गई। रेखा तुरंत बैंक शाखा पहुंची। वहां उसने रुपये निकलने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अधिकारी ने खाते को बंद कर दिया। इसके बाद रेखा ने थाने पहुंच कर खाते से रुपये निकाले जाने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-बैंक अधिकारी बता पूछा एटीएम का पासवर्ड और की खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें