फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के भौनी के पुरवा में चोरों ने बुधवार की रात एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये की नगदी व जेवर पार कर ले गए। चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

रोज की तरह भौनी के पुरवा निवासी सत्यभान बुधवार की रात परिजनों के साथ कमरे के बाहर पड़ी टिनशेड में सोए थे। इसी बीच मकान के अंदर पिछली दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर आए और कमरे में रखे बक्से से नौ हजार रुपये व लगभग दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह जब सत्यभान व उनके परिवार के लोग सोकर उठे और अंदर पहुंचे। तो कमरे में बिखरा सामान देख चोरी की जानकारी हुई।
शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित सत्यभान ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। बताया कि चोर उनकी अब तक की मेहनत की कमाई चोरी कर ले गए हैं। मौके पर पहुंचे भदसान चोकी प्रभारी ने शीघ्र चोरी का खुलासा करने की बात कही। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध बता रही है। पुलिस ने जांच के बाद ही खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

परिजन सोते रहे, चोर ले गए माल
सहार (औरैया)। क्षेत्र के मानधवन में चोरों ने ताले तोड़कर एक घर से हजारों रुपये की नगदी और जेवर पार कर दिए। क्षेत्र के मानधवन निवासी सुरेश बाबू अपने मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे में बुधवार की रात सो रहे थे। गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे जब वह उठे तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा देखा। कमरे में रखी सेफ भी टूटी पाई और सामान बिखरा पाया। अलमारी देखने पर मालूम हुआ कि चोरों ने हजारों रुपये की नगदी और लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर ले गए हैं। जिसकी जानकारी मकान मालिक ने पुलिस और स्थानीय लोगों को दी। थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने और खुलासा करने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें