फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिवाली के दिन दो पक्षों के बीच फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एक पक्ष के मोहल्ला निझाई निवासी सौजन्य गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह घर जा रहे थे। जैसे ही मोहल्ला बजाजा स्थित एक स्कूल के पास पहुंचे, तभी मोहल्ला निझाई निवासी आकाश गुप्ता उर्फ बिल्ली दादाचंद, जरूहौलिया गांव निवासी सूरज ठाकुर, मोहल्ला नरायनपुर निवासी रिंकू वर्मा व मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी हनी मिश्रा हाथों में असलहा लिए आए और जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया।
किसी तरह से जमीन पर गिरकर जान बचाई। जिस पर आरोपी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष के आकाश गुप्ता ने विपक्षी सचिन गुप्ता, दीपक गुप्ता, विजय सापट व सौजन्य गुप्ता के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की तहरीर दी है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सभी नामजदों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी निझाई चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें