अजीतमल(औरैया)। शेखूपुर आधार सिंह गांव में गुरुवार की रात बंद घर का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवर समेत लाखों का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शेखूपुर आधार सिंह गांव निवासी जगरूप के गांव में दो मकान हैं। जगरूप के मुताबिक गुरुवार को वह रोजाना की तरह घर में ताला बंदकर परिवार के साथ दूसरे मकान में सोने चले गए थे। रात में किसी समय चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। 47 हजार रुपया नकद व लगभग एक लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।