फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से रेलवे टिकट बनाने पर युवक को आरपीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में संजय गेट के पास स्थित एक जनसेवा केंद्र पर अवैध रूप से बनाए जा रहे रेलवे टिकट की जानकारी पर आरपीएफ फफूंद ने छापा मारा। मौके पर जांच पड़ताल के दौरान आरपीएफ ने पुख्ता सबूत जुटाए। इस दौरान जनसेवा केंद्र के संचालक को हिरासत में लिया साथ ही लैपटॉप व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

आरपीएफ के एसआई गुड्डू कुमार भारती ने शुक्रवार को टीम के साथ संजय गेट के पास जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर संचालक को हिरासत में ले लिया। टीम ने लैपटॉप और कंप्यूटर के साथ सभी प्रपत्र चेक किए। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए 25 टिकट बरामद किए। बिना पंजीकरण के टिकटें बनाने को लेकर आरपीएफ ने जनसेवा केंद्र से कुछ कागजात और लैपटॉप जब्त किया है।
आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। वह काफी समय से अवैध तरीके से लोगों की टिकट बना रहा था। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें