फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज(औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव में सेवानिवृत्त फौजी के घर से चोर नगदी और जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

ऊंचा गांव निवासी पूर्व सैनिक हजारीलाल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात घर के सभी सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। रात में छत के रास्ते से घुसे चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार रुपये नगद व लगभग छह लाख रुपये कीमत की जेवर चोरी कर ले गए।
सुबह जब वह व परिवार के लोग उठे तो सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। ऊंचा चौकी प्रभारी बृजकिशोर दुबे ने बताया घटना को लेकर छानबीन की गई है। तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें