फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल के टुकड़े को सोने का बता महिला को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौराहे पर शुक्रवार को दोपहर दो ठगों ने एक शिक्षिका को पीतल के टुकड़े को सोने का बिस्कुट बताकर ठग लिया। पीड़ित ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

जालौन जिले के गांव जखा की मड़ैया निवासी कमल सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी जखा के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक है। लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे वह दिबियापुर रिश्तेदारी से लौटकर ससुराल जखा की मड़ैया जा रही थीं।
देवकली चौराहे से जालौन चौराहे के बीच में एक-एक करके मिले दो ठगों ने उसे अकेला देख पीली धातु (सोना) के टुकड़े दिखाए। साथ ही धन की जरूरत पड़ने पर उसे कम दामों में बेचने की बात कही। दोनों ने इसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई। ठगों की बातों में आकर उन्होंने कम कीमत में मिल रहे सोने के टुकड़े को लेने के लिए पास में रखे 10 हजार रुपये और जेवर दे दिए।
विज्ञापन

नगदी व जेवर मिलते ही दोनों ठग फरार हो गए। बाद में जब पीली धातु के टुकड़े को गौर से देखा तो होश उड़ गए। टुकड़े के किनारे की पालिस हटी देख उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है। मामले की जांच कर रहे ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज रामप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कंट्रोल रूम का सीसीटीवी खराब मिला
देवकली चौराहे पर यातायात विभाग की ओर से बनाए गए कंट्रोल रूम का सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा हुआ है। शुक्रवार को शिक्षिका के साथ हुई घटना के बाद जब सीसीटीवी कैमरा पर फुटेज देखने की जरूरत पड़ी तो कैमरा खराब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें