ऐरवाकटरा (औरैया)। ऐरवाटीकुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने बंद घर से डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह होने पर घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में एरवाटीकुर निवासी सोनी देवी बताया कि वह गुरुवार की रात गांव में हो रही रामलीला देखने गई थी। घर पर ताला बंद था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने, चांदी के कीमती जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। जब वह घर लौट कर आई तो सामान बिखरा पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर जाकर चोरी की जांच की गई है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।