फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन रथ यात्रा का होगा स्वागत, सौपी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में हुई। बैठक में 14 अक्तूबर को जिले में पहुंचने वाली सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के स्वागत की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही इसके लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाली जा रही है। परिवर्तन रथ यात्रा 14 अक्तूबर को जिले में पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सियासी ताकत का एहसास कराने के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश देने का प्रयास है।
यात्रा जनमत जुटाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा इटावा से होकर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां अजीतमल टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही अजीतमल, अटसू, बाबरपुर, भीखेपुर, मुरादगंज, मंडी समिति, शहर में कई स्थानों व सुभाष चौराहे पर यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा के स्वागत को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महासचिव अनूप कुमार गुप्ता के अलावा हरीशंकर निषाद, विवेक चतुर्वेदी, रजत वर्मा, कुलदीप पोरवाल, चौधरी रामबाबू यादव, विश्वनाथ सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह दोहरे व शंभू दयाल दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें