फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। क्षेत्र के भड़ारीपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भड़ारीपुर निवासी राजू बाल्मीकि की पत्नी नीतू (25) की रविवार शाम तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए परिजन लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही नीतू ने दम तोड़ दिया। राजू व उसके परिजनों ने नीतू के मायके वालों को जानकारी दी।
गांव पहुंचे कानपुर नगर के पचोर निवासी मृतका के मायके वालों ने बताया कि नीतू की शादी 20 मई 2021 को हुई थी। ससुराली दहेज मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन नीतू को पीटते थे। उन्होंने हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें