फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनते ही होगी जातीय जनगणना -रामकरन निर्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सपा लोहिया वाहिनी ने असेनी में दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार बनी तो जातीय जनगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

असेनी गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए लोहिया वाहिनी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव के लिए जुटा है।
सरकार बनते ही फीस माफी, जातीय जनगणना, ई-ठेकेदारी में आरक्षण, प्रमोशन में रिजर्वेशन की प्रक्रिया लागू की जाएगी।। कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह पाल व उनकी टीम ने मुख्य अतिथि को 51 किलो की माला, सपा नेता जितेंद्र दोहरे ने बाबा साहब की फोटो व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्याम बाबू यादव, सुमन दिवाकर, अवधेश भदौरिया, कुलदीप प्रेमी, काशिफ खान, उदयवीर यादव, मीडिया प्रभारी अमित यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें