फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने गई पुलिस पर हमला, सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अनंतराम टोल प्लाजा पर बुधवार को पेट्रोलिंग मैनेजर के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले में गुरुवार की रात जांच करने पहुंची कोतवाली पुलिस पर एक दुकानदार ने हमला कर दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। हमले में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने देर रात हमलावर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली प्रभारी रामसहाय सिंह गुरुवार की रात सिपाही अर्जुन सिंह व मुकेश कुमार के साथ पेट्रोलिंग मैनेजर जितेंद्र कुमार के साथ अभद्रता व मारपीट की जांच करने टोल प्लाजा पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने हाईवे पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस टोल के पेट्रोलिंग मैनेजर से अभद्रता करने वाले दुकानदार निधिराज निवासी गांव केशवदास का पुरवा के पास जा पहुंची।
पुलिस ने जैसे ही पूछताछ शुरू की, वह हमलावर हो गया। पुलिस कर्मियों से गालीगलौज करने के साथ ही उसने कोतवाली प्रभारी और सिपाही अर्जुन पर हमला कर दिया। इससे सिपाही अर्जुन को काफी चोट आई है। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह खेत में भरे पानी से होकर भाग निकला। पुलिस के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही कोतवाली से और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर हमलावर निधिराज को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप ने बताया कि कोतवाली प्रभारी व पुलिस टीम टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज देखने गई थी। वहां हाईवे पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाना शुरू किया। वाहनों को हटाने से खुन्नस खाकर निधिराज ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें