फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ऑफिस से 100 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
फल की बिखरी दुकान दिखाता पीड़ित। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुक नहीं रही हैं। गुरुवार देर रात चोरों ने सीओ ऑफिस से करीब 100 मीटर दूर और अजीतमल तिराहे के पास स्थित दो दुकानों से माल पार कर दिया। जिन दुकानों में चोरियां हुईं उनके आसपास पिकेट भी तैनात थी। ऐसे में चोरी की घटनाएं पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर रही हैं।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र के राजीव नगर निवासी सुल्तान सिंह ने बताया कि अजीतमल तिराहे पर खानपान की दुकान है। शुक्रवार सुबह दुकान खोली तो करीब पांच हजार रुपये का सामान गायब था। वहीं, चोरों ने कल्लू की दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया कि चोर दुकान में रखे सेब और संतरे की पेटी समेत पांच हजार रुपये के फल चोरी कर ले गए हैं।
इधर, बाबरपुर कस्बा में भटा रोड स्थित दीपेश दुबे का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था, जिसमें लगी बैटरी को चोर खोल ले गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही की। अजीतमल कस्बा में जहां दोनों दुकानों में चोरी हुई हैं, उसके आसपास पुलिस पिकेट तैनात रहती है। पुलिस रात में गश्त नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें