फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज ने सराफा की दुकान से पार किए आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। एरवा बाजार स्थित वर्मा ज्वैलर्स से शुक्रवार दोपहर टप्पेबाज ने जेवर पार कर दिया। देर रात पीड़ित ने थाने में घटना की सूचना दी। दोपहर में एक व्यक्ति ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

दुकान पर व्यवसायी का 12 वर्षीय पुत्र दुष्यंत मौजूद था। जहां व्यक्ति ने दुष्यंत से आभूषण दिखाने के लिए कहा। इस पर दुष्यंत ने पिता छवि वर्मा के न होने की बात कहकर बाद में आने को कहा। इस पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि आभूषण दिखाने की जिद की।
दुष्यंत उसे सोने के आभूषण दिखाने लगा। तभी उसने धोखा देकर चार सोने की चूड़ियां पार कर दीं और फरार हो गया। थोड़ी देर के बाद जब सराफा व्यापारी छवि वर्मा दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीड़ित ने रात करीब नौ बजे थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि मामले की अभी जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें