फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप, दुकानदारों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। मीट दुकानदारों ने पुलिस चौकी पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये न देने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा। रुपये देने पर छोड़ा है। पुलिस की इस कार्यशैली से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों ने बताया कि चौकी के पुलिसकर्मियों की मनमानी की शिकायत महकमे के बडे़ अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सराय प्रथम निवासी करन सिंह, छुन्ना कठेरिया, राम रतन, दशरथ सिंह आदि ने बताया कि शनिवार को उन सभी लोगों ने कस्बा स्थित सब्जी मंडी में मीट की दुकानें रोज की तरह खोलीं थीं। इसके बाद चौकी से सिपाही उनसे वसूली करने पहुंचे। कई दुकानदारों ने रुपये दे दिए। उन लोगों के पास रुपये नहीं थे, इसलिए देने से इनकार कर दिया। जिस पर पुलिस कर्मी उन्हें गिरफ्तार कर थाने में ले जाकर बैठा दिया। देररात तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने उन्हें धमकी दी कि यदि वह रुपये नहीं देते हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।
मीट की दुकानें भी नहीं लगने देंगे। बताया कि बाद में चौकी इंचार्ज ने 1500-1500 रुपये लेकर उन्हें छोड़ा। पुलिस की इस कार्यशैली से मीट दुकानदारों के अलावा अन्य दुकानदारों ने भी आक्रोश है। इधर, चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी ने बताया कि सब्जी मंडी में मीट की दुकानें लगी थीं। जिसके चलते कानूनी कार्रवाई की गई है। वसूली का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें