फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, चालक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला/बिधूना (औरैया)। बेला थानाक्षेत्र के उसराहा मोड़ के पास एक मोपेड सवार को बचाने में प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में जा गिरी। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह सवारियां घायल हो र्गइं। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायलों ने बताया कि बस किशनी से सवारियां लेकर बिधूना जा रही थी। उसमें 15 लोग सवार थे।
विज्ञापन

बिधूना-किशनी (मैनपुरी) मार्ग पर सुबह 10 बजे के करीब एक बस सर्विस की बस बिधूना से सवारियां लेकर बेला जा रही थी। जैसे ही बस बेला थानाक्षेत्र के उसराहा मोड़ पर पहुंची। बस चालक ने संतुलन खो दिया। बस के आगे चल रहे मोपेड सवार को बचाते हुए बस एक बिजली के पोल से जा टकराई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस के चालक वीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (55) निवासी सदर बाजार किशनी मैनपुरी की मौत हो गई। जबकि बस में सवार घायल रूपेश कुमार (45) निवासी बेला, लज्जाराम (65) निवासी ककरहा तिर्वा, विद्याराम (65), सुधा देवी (60) निवासी बिधूना, स्नेहलता (50) निवासी ठठिया, बेला थाने की महिला होमगार्ड रजनी (35) घायल हो गई।
सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भिजवाया। जहां पर चालक को डाक्टरों ने मृत घोषित किया। सीओ बिधूना ने बताया कि घटना के कारणों पता लगाया जा रहा है। सभी घायलों को अस्पताल भेजने के साथ शव को पोस्टमार्टम भेजा है। बस में सवार घायल स्नेहलता और विद्याराम ने बताया कि बिधूना से बस चलने के बाद दो जगह बस अनियंत्रित हुई थी। मृतक चालक पप्पू के पुत्र रवि ने पुलिस को बताया कि बस की स्टेयरिंग का क्रास खराब था। इसकी जानकारी पिता ने घर पर दी थी। इसी वजह से वह गुरुवार को बस चलाने भी नहीं गए। इधर हादसे की वजह भी क्रास खराब होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें