फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर डंप धान, खरीद न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एक माह पहले दिबियापुर मंडी समिति में खुले धान क्रय केंद्र का लाभ लोगों का नहीं मिल रहा है। शनिवार को यहां पूरे दिन धान नहीं खरीदा गया। टोकन लेकर किसान केंद्र पर भटकते रहे। किसानों ने धान खरीद शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडी समिति में धान लेकर आने वाले किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। एक माह पहले दिबियापुर मंडी समिति में दूसरा क्रय केंद्र खोला गया था। यहां पर केंद्र प्रभारी कृपाशंकर थे। लेकिन शुरूआत से ही इस केंद्र पर धान खरीद में शिकायतें आने लगीं। एसडीएम औरैया ने भी यहां पहुंचकर धान खरीद में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद धान खरीद में सुधार नहीं हो पाया है। पूरे सप्ताह भर धान खरीद बाधित रही। किसानों के अनुसार 23 नवंबर को प्रभारी के मीटिंग में व्यस्तता होने के कारण, 24 को अवकाश होने के कारण इक्का-दुक्का किसानों का ही धान खरीदा गया।
25 को तौल हुई। 26 को भी एक ट्राली धान की ही तौल हो गई। शनिवार को भी सुबह के समय एक ट्राली धान की तौल होने के बाद क्रय केंद्र पर धान खरीद बंद रही। वहीं 24 नवंबर से गहेसर निवासी रामलखन, 25 नवंबर से खजुवैया निवासी रामसंपत्ति, कन्हों निवासी अजय 26 नवंबर से, 27 नवंबर से करचला निवासी श्यामबाबू धान की बिक्री के लिए केंद्र पर डटे हैं। किसानों के अनुसार उन लोगों ने टोकन लिए थे। टोकन में निर्धारित तिथि पर ही वह लोग केंद्र पर पहुंचे। इसके बावजूद उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर का कहना है कि केंद्र की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। देर शाम तक केंद्र प्रभारी बदलने के लिए पत्र तैयार किया है।
विज्ञापन

पीसीएफ केंद्रों पर कम खरीद पर डीएम नाराज
औरैया। पीसीएफ के केंद्रों पर 27 दिन में मात्र 80 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी है। जिसको लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिले के 44 केंद्रों पर अब तक कुल 2238.78 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। जिले में एक नवंबर से 44 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो चुकी है। अब तक 434 किसानों से 2236.78 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें 434.32 लाख के सापेक्ष 277 किसानों का दो करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। पीसीएफ के 16 केंद्रों पर 24 किसानों से अब तक 80 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इस पर डीएम सुनील कुमार वर्मा ने नाराजगी जताकर केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ सुधांशू शेखर ने बताया कि क्रय केंद्रों का समय-समय पर अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। किसानों को केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें