ककोर (औरैया)। नलकूप खंड औरैया से सेवानिवृत्त हुए चालक ने देयकों का भुगतान निकालने के नाम पर लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सेवानिवृत्त चालक जुगेंद्र सिंह ने अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह जून 2020 में सेवानिवृत्त हो चुका है। पेंशन, जीपीएफ आदि का भुगतान के लिए नलकूप खंड औरैया से होना है।
उन्होंने आवेदन किया तो वहां तैनात वरिष्ठ सहायक ने 24 हजार रुपये वसूल किए। लेकिन मात्र उपार्जित अवकाश का ही भुगतान किया। अब पेंशन, जीपीएफ और जीआईएस के भुगतान के लिए 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित ने आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।