फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की टक्कर से घायल महिला की सैंफई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत दिबियापुर मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका देवर घायल हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बिलावा निवासी मंगेश चंद्र भाभी केशकली (54) पत्नी कृष्णा दोहरे को बाइक से लेकर दिबियापुर गए थे। देर शाम लौटते समय फफूंद दिबियापुर मार्ग पर दयाल नगर गांव के पास फफूंद की ओर से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने केशकली को सैफई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें