औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र में जमीन पर कब्जे के मामले में बुधवार को राजस्व विभाग की टीम जांच करने पहुंची। जांच के दौरान पक्षों में कहासुनी हो गई। टीम ने एसडीएम को आख्या देने की बात कही।
गांव अंतोल निवासी राधेश्याम ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि ग्राम सभा की ओर से उसे भूमि आवंटित की गई थी। जिस पर्र वर्षों से उनका कब्जा है। अब कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे है। उन्होंने बाउंड्रीवाल भी बना ली है।
पीड़ित की शिकायती की बुधवार को कानूनगो कृष्ण वीर यादव व लेखपाल अरविंद गौतम जांच करने पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। कानूनगो कृष्णवीर सिंह ने बताया कि जमीन की माप कर ली गई है। रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।