फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे में फंसे वाहन, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बे के डीएफसी लाइन पर बने ओवरब्रिज की सड़क जर्जर होने के कारण यहां अक्सर जाम लगता है। मंगलवार को गड्ढे में एक ट्रक और कार के फंस जाने से एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने किसी तरह फंसे वाहनों को निकलवाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। मंगलवार को औरैया की तरफ जा रहा ट्रक व कस्बे की तरफ जा रही कार ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे में फंस गई।
विज्ञापन

इससे फफूंद और औरैया की ओर से आने वाले वाहन खड़े होने लगे। जिससे जाम लग गया। इस बीच लोगों को अटसू मार्ग से होकर गुजरना पड़ा। बतादें कि इस मार्ग से बरेली, झांसी, उरई, औरैया, बिधूना वाहनों का आवागमन होता है। ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे होने से अक्सर हादसे होते हैं। इस संबंध में रेलवे के अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें