फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं से जूझ रहे इंदिरानगर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर-इंदिरानगर के लोग नगर पालिका की अनदेखी से समस्याओं से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि मोहल्ले में बजबजाते नालों से उठती सड़ांध और लीकेज पाइपलाइनों के दुरुस्त नहीं किया गया है। जलभराव की समस्या है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि घर से निकलने के बाद चारों तरफ गंदगी और जलभराव ही दिखता है। दुर्गंध के कारण सांस नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी जलदेवी ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों से निकलने वाला दूषित पानी गलियों व सड़क पर भरता है। अगर कहीं जाना हो तो गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। साथ ही गंदे पानी से उठती सड़ांध भी झेलने को लोग मजबूर हैं।
मोहल्ले में कई जगह पर अंडरग्राउंड पाइप लाइन पड़ीं हैं। लाइनों में कई जगह लीकेज है। नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। वहीं प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले में प्रतिदिन सफाई कर्मचारी के न आने से चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी से पटे नाले भी बजबजा रहे हैं। डेंगू बीमारी फैली है। लगातार शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
सुनीता पाल ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को सभी परेशानियों की जानकारी है। इसके बाद भी जानबूझकर समस्या की अनदेखी है। जिसका खामियाजा मोहल्ले के लगभग एक सैकड़ा घरों को उठाना पड़ रहा है। लोग नरकीय जीवन जीने के लिए हो रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों को भेजकर दिखवाएंगे। जिस भी पाइपलाइन लीकेज में हैं, उसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। -बलवीर सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें