अटसू (औरैया)। अटसू क्षेत्र के हालेपुर गांव में राज्यमंत्री लाखन सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांप के डसने से मृत एक महिला के परिजनों को चार लाख की आर्थिक मदद दी।
गांव में लगी राज्यमंत्री की चौपाल में ग्रामीण रामकुमार, महेश, राजकुमार आदि ने आवास, जल निकासी समेत कई समस्याएं उनके सामने रखीं। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
वहीं, विगत 14 सिंतबर को हालेपुर निवासी प्रहलाद सिंह की पत्नी सरला देवी की सांप के डसने से मौत हो गई थी। इस मामले में राहत के तौर पर महिला के परिजनाें को चार लाख रुपये की चेक दी। इस मौके पर एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, अरविंद पाल, प्रमोद राजपूत, प्रेम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।