फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर औरैया डिपो ने कमाए 1.38 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिवाली में यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर औरैया डिपो ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ते हुए इस बार एक करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर 10 दिनों में डिपो को लगभग 1.38 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पिछले साल की अपेक्षा 17 लाख रुपये अधिक है।
विज्ञापन

औरैया डिपो में मौजूदा समय में 67 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें अधिकांश बसें खटारा व जर्जर स्थिति में हैं। डिपो के पास संसाधनों की कमी है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 20 बसें कम हैं। बसें कम होने के बाद औरैया डिपो ज्यादा राजस्व हासिल किया।
एआरएम आरएस चौधरी के मुताबिक इस बार दिवाली त्योहार में दो से 11 नवंबर तक 10 दिनों में डिपो के चालक-परिचालकों और कर्मचारियों की मदद से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई। इसकी नतीजा यह रहा कि डिपो को लगभग 1.38 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह राजस्व आसपास के डिपो से सबसे अधिक है। संसाधनों और बसों की संख्या में आई कमी के बावजूद भी पिछले सालों के रिकार्डों को तोड़कर अधिक राजस्व कमाने वाला औरैया डिपो प्रदेश की टाप सूची में नाम दर्ज कराने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।
विज्ञापन

लंबे रूटों पर 40 बसों का हुआ संचालन
एआरएम ने बताया कि लंबे रूटों पर 40 बसों का संचालन किया गया था। इसके साथ ही छोटे रूटों पर बसों को लगाने के साथ ही उन रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए थे। इसके साथ ही डिपो व डिपो के आसपास छोटे रूटों पर अधिक सवारियां नजर आने पर बसों को रवाना किया गया था। इसके चलते यात्रियों को भी समय से बसें मिलीं और राजस्व में वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें